धार: जीडीसी कॉलेज के पास युवक से मारपीट, सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
धार शहर में सरेआम मारपीट की टनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला जीडीसी कॉलेज के पास उपसरपंच चाय की दुकान के सामने का है, जहां एक युवक के साथ सरेआम जमकर मारपीट की गई। हमलावरों ने युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों, थप्पड़ों और लाठी-डंडों से पीटा।