माधौगढ़: मध्य प्रदेश के तीन युवक नदी में डूबकर हुई दर्दनाक मौत, यूपी प्रशासन ने परिजनों के खातों में भेजी आर्थिक मदद
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास पहुज नदी में मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन युवक डूब गए थे,जिसके बाद तीनों की दर्दनाक मौत हो गई थी,मौत बाद माधौगढ़ प्रशासन ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था,वहीं दिन मंगलवार समय 5 बजे एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने जानकारी दी कि आर्थिक रूप में परिजनों के खातों में रुपए भेज दिए गए है।परिजनों को मदद दी गई।