मेरठ: मेरठ में मौलाना अब्दुल्लाह मुगेशी सुपुर्द-ए-खाक, मदरसा गुलजार-ए-हुसैनिया के संस्थापक को हजारों ने दी अंतिम विदाई
Meerut, Meerut | Apr 5, 2026 ग्राम अजराड़ा स्थित मदरसा गुलजार-ए-हुसैनिया के संस्थापक और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना अब्दुल्लाह मुगेशी को रविवार शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार गांव अजराड़ा के पश्चिम दिशा में स्थित झाड़ा वाले कब्रिस्तान में शाम करीब 4 बजे किया गया। इस दौरान उनके चाहने वालों और इस्लामी शिक्षा से जुड़े हजारों लोग मौजूद रहे।