बीना: ग्राम किर्रोद में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में छाया मातम
Bina, Sagar | Apr 16, 2026 ग्राम किर्रोद के निवासी मनोज तिवारी के पुत्र भविष्य तिवारी 17 वर्ष 12वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को जब बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ तो भविष्य की सप्लीमेंट्री आ गई। जानकारी के अनुसार, रिजल्ट देखकर छात्र काफी दुखी और परेशान था। उसी रात बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात भविष्य ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।