थाना मंडी पुलिस टीम ने मुठभेड़ में बुधवार रात्रि 10:00 बजे लूट के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी तैय्यब उर्फ रहमान को शकलापुरी रोड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा एवं एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल, 6900 नगद बरामद किए है।