बांसगांव: बांसगांव के चाड़ी में छठ पर्व पर भव्य पंडाल स्थापित, सीसीटीवी से निगरानी, एसडीएम ने किया उद्घाटन
बांसगांव के ग्राम पंचायत चाड़ी में छठ महापर्व के अवसर पर एक भव्य पंडाल स्थापित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पंडाल में 7 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह व्यवस्था पूरे आयोजन स्थल की निगरानी के लिए की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पंडाल का उद्घाटन बांसगांव के एसडीएम प्रदीप सिंह ने किया।