संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में इंटरमीडिएट कॉलेज की महिला चपरासी की मौत हो गई। मुखलिसपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।