सिकंदरा: सिकंदरा में दो दिवसीय सलाना उर्स संपन्न, कव्वाली में झूमे अकीदतमंद, हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना
सिकंदरा कस्बे में हजरत बाबा फखरुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं हजरत ख्वाजा तहसीन शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सलाना उर्स 14 व 15 जून को श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। उर्स में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए जायरीनों ने शिरकत कर दरगाह पर चादरपोशी की तथा अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। उर्स के दौरान दरगाह परिसर में फातिहा, कुरआन ख्