औरैया: दिबियापुर के झाबर पुरवा निवासी की आंधी से गिरी दीवार के मलबे में दबकर हुई मौत, शाम को कराया गया अंतिम संस्कार
दिबियापुर। आंधी में छत की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए अछल्दा ब्लॉक के तकनीकी सहायक अरविंद कुमार (56) की मंगलवार देर रात कानपुर में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव झाबर पुरवा में चार मई को काम करते समय हादसा हुआ था। गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।