बीना: सुपरमार्केट नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय बंद रहने से स्थानीय दुकानदार परेशान, लोगों ने जताई नाराजगी
#jansamasya
Bina, Sagar | Jun 17, 2026 नगर पालिका के द्वारा स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों की सुविधा के लिए सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण सुपरमार्केट में कराया था। स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों की लगातार मांग के बाद कई वर्षों बाद सुलभ शौचालय का निर्माण तो हो गया। लेकिन सुबह और शाम खुलने की वजह से स्थानीय दुकानदार एवं अन्य लोग परेशान है। जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।