महसी: किशुनपुर मीठा में नल में उतरे करंट से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के किशुनपुर मीठा गांव निवासी रंजीत कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह नल पर नहाने गए थे, तभी नल में उतरे करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामगांव गुरुसेन सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है।