इटावा: धरमपुरा में स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही गौशाला, 1 गाय की मौत, गंदगी का लगा अंबार, प्रशासन की अनदेखी
Etawah, Etawah | Aug 20, 2024 महेवा विकासखंड के ग्राम पंचायत धरमपुरा गौशाला के अंदर लगा मलवा और गंदगी का अंबार साफ तौर पर स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे हैं। आलम यह है कि गंदगी से व्याकुल गौवंश अधिकांश समय खड़े रहकर गुजारते है और थकने पर उन्हें मजबूरन गंदगी मे ही बैठना पड़ता है। जिसके चलते आए दिन गौवंश संक्रमित रहते हैं और आज ही गौशाला में 1 गोवंश की मौत हो गयी हैं।