इटावा: करनपुरा में 2 बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व अन्य समान चोरी कर चोर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Aug 20, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के करनपुरा राम मंदिर समीप के निवासी आशुतोष व उनके भाई विनय महिला का ऑपरेशन करवाने हॉस्पिटल गये हुए थे। तभी बीती रात चोर दोनों भाइयों के बन्द पड़े मकान में ताला तोड़कर दाखिल हुए और घर में रखें लाखों के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी करके फरार हो गये। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।