नईगढ़ी: नईगढ़ी में बैंक से पैसे निकालकर लौट रही महिला से बाइक सवारों ने लूटा बैग
Naigarhi, Rewa | Dec 4, 2025 मऊगंज के नईगढ़ी में दिनदहाड़े एक महिला से बैग लूट लिया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही महिला को निशाना बनाया। बैग में 20 हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना गुरुवार दोपहर 12.30 बजे की है।