शाहबाद: तालाब खाली होते ही आदिवासी किसानों की किस्मत चमकती है, तरबूज-खरबूजे से कमा रहे दोहरा लाभ
Shahbad, Baran | Jun 3, 2026 जानकारी बुधवार शाम 4 बजे मिली ढिकवानी गांव के आदिवासी किसान वर्षों से तालाब आधारित खेती के अनोखे मॉडल से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। बारिश में भरने वाले तालाब का पानी रबी फसलों की सिंचाई में उपयोग किया जाता है, जिससे गेहूं, सरसों, चना और धनिया की बेहतर पैदावार होती है।