मुरैना नगर: पंचायती धर्मशाला बनी हुनर की पाठशाला,निःशुल्क समर कैंप में 200 युवतियां और बच्चे सीख रहे डांस,मेहंदी, ड्राइंग व पेंटिंग।
मुरैना की पंचायती धर्मशाला में जिला अग्रवाल संघ महिला मंडल द्वारा आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर में करीब 200 युवतियां, महिलाएं और बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं।शिविर में डांस, ड्राइंग, पेंटिंग और मेहंदी सिखाई जा रही है।विशेष बात यह है कि सभी वर्गों के प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण और पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।दूरदराज गांवों से भी सहभागिता।