मऊरानीपुर: लारौन में महिला कल्याण विभाग की टीम ने पहुंच रुकवाया बाल विवाह,माता पिता करा रहे थे नाबालिग लड़की की शादी
थाना क्षेत्र कटेरा के ग्राम लारौन में आदिवासी परिवार के माता पिता 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी करा रहे थे | जिसकी सूचना महिला कल्याण विभाग को होने पर उन्होंने पहुंच कर शादी को रुकवा दिया है | जिसके बाद में टीम में आए बृजेश ने कहा की बाल विवाह करना एवं कराना कानूनन अपराध है |