मऊरानीपुर: मऊरानीपुर तहसील कार्यालय के पास बेल्डिंग की दुकान से चोरों ने की चोरी,जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली मऊरानीपुर के पास बेल्डिंग की दुकान से चोरों ने मशीनों सहित सामान को चोरी कर घटना को अंजाम दिया है | दुकानदार ने कहा कि जब वह सुबह आया तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए पड़े थे एवं दुकान का सामान गायब मिलने के कारण उसे अनहोनी की शंका हुई तो कोतवाली में सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है |