मऊरानीपुर: भानपुरा में झोलाछाप डॉक्टर से उपचार के बाद बिगड़ी 1 व्यक्ति की हालत,उपचार के दौरान हुई मौत,परिजनों ने लगाए आरोप
तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के भानपुरा में एक झोलाछाप डॉक्टर से उपचार कराने के बाद 45 वर्षीय बालादीन कुशवाहा की हालत बिगड़ गई | आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया | परिजनों ने सही ईलाज न करने का डॉक्टर पर आरोप लगाया है | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा |