देहरादून: बसंत विहार थाना देहरादून पुलिस ने पशु चोरी के तीन आरोपियों को बसंत विहार थाने से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बसंत विहार थाना देहरादून पुलिस ने पशु चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्त जयप्रकाश, सोजल खान और संतोष को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वादी मयंक पुत्र केवल राम द्वारा इन तीनों को पकड़ कर थाना लाया गया।