इंदौर: तलालवली चांदा में बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Indore, Indore | Apr 11, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के तलालवली चांदा में रहने वाले 40 वर्षीय लाखन सोलंकी अपने काम से बाइक से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लाखन की बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें टक्कर लगने से लाखन सोलंकी को सर में गंभीर चोटे आई थी। जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसमें पुलिस ने शव का पीएम करवाया है।