नवाबगंज: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर नवाबगंज में उबाल, किसानों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग उठाई
तहसील नवाबगंज में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अन्य किसानों की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया गया। ज्ञापन में कहा गया कि देशभर में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार वार्ता के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। किसानों ने एमएसपी गारंटी कानून लागू कर