कन्नौज: सरीफापुर गांव में बाइक की टक्कर से मासूम बच्ची हुई घायल, पकड़ा गया चालक
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के सरीफापुर गांव में बाइक की टक्कर से एक मासूम बच्ची घायल हो गई। बच्ची घर वापस आ रही थी कि तभी उसे बाइक ने टक्कर मार दी। मौके से भाग रहे बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वहीं घायल तान्या का जिला अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।