कन्नौज: एयरपोर्ट की तरह दिखेगा कन्नौज रेलवे स्टेशन, जीर्णोद्धार कार्यक्रम के दौरान बोले सांसद सुब्रत पाठक
कन्नौज रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार से जुड़े कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुब्रत पाठक के अलावा डीएम-एसपी और रेलवे विभाग से जुड़े कई अधिकारी शामिल हुए। रेल मंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव प्रसारण भी देखा गया। सांसद ने इस दौरान कहा कि कन्नौज का रेलवे स्टेशन जल्द ही एयरपोर्ट की तरह दिखेगा।