आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्रामीणों द्वारा चोरी के आरोप में एक कथित चोर को पकड़ने का मामला सामने आया है । ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में टुल्लू पंप व अन्य सामानों की चोरी की घटनाएं हो रही थी । चोर को पकड़ करके पुलिस को हवाले किया गया है । पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी ।