पन्ना: कलेक्टर ऊषा परमार का कड़ा रुख: 18 जून तक निपटाएं CM हेल्पलाइन की शिकायतें, योग दिवस को लेकर दिए सख्त निर्देश।
Panna, Panna | Jun 15, 2026 पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में आज सोमवार 15 जून शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (TL) पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए आगामी 18 जून तक सीएम हेल्पलाइन की 100 दिनों से अधिक पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के सख्त निर्देश दिए।