महाराजगंज: विशाखा फैक्ट्री में ट्रक पार्क करते समय अचानक खुला गेट, चालक गंभीर घायल होकर गिरा
28 अप्रैल मंगलवार की दोपहर 12 बजे के आसपास फैक्ट्री मे ट्रक पार्क करते समय चालक साइड का गेट अचानक खुल जाने से चालक का नियंत्रण खो गया। नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके पर ही बेहोश हो गया अन्य चालकों के द्वारा घायल अवस्था में स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया।जहां चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है। स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।