मेड़ता सिटी में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को किसान महापंचायत आयोजित हुई। इस किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और मांगों को लेकर किसानों ने हुंकार भरी। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे तक यह महापंचायत चली,जिसमें किसान नेताओं ने संबोधित किया।