हरनौत: हरनौत में जीविका के द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान हुआ शुरुआत
हरनौत प्रखंड क्षेत्र में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जीविका द्वारा 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। 26 जून तक चलने वाले इस अभियान में जीविका से जुड़ी महिलाओं ने नशे के विरुद्ध शपथ ग्रहण कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। वहीं निबंध और नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।