सहारनपुर: महाराजा अग्रसेन चौक पर 28 अप्रैल को पुष्पांजलि व आरती में समाज से सहभागिता की गई अपील
वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति, सहारनपुर के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे पुष्पांजलि एवं आरती कार्यक्रम का आयोजन होगा। संयोजक संस्था अग्रकुल महिला समिति है। आयोजकों ने समाज की सभी बहनों एवं बंधुओं से परिवार सहित शामिल होकर महाराजा अग्रसेन जी की आरती में भाग लेने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।