मैनपुरी: यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया, सड़क पर गिरी महिला का पर्स और मोबाइल किया वापस
मैनपुरी में यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। जहां एक महिला का पर्स और मोबाइल सड़क पर गिर गया था। जिसको यातायात पुलिस ने अपने कब्जे में लेने के बाद महिला से संपर्क किया और महिला को बुलाकर महिला के पर्स और मोबाइल को उसके सुपुर्द कर दिया है। वहीं महिला को पर्स और मोबाइल मिलने पर पुलिस का महिला ने धन्यवाद किया है।