पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा, मैं देखता हूं कि मुझे पंजाब में घुसने से कौन रोकता है
भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि बिहार-यूपी के लोगों को कांग्रेस में घुसने नहीं देंगे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मैं पंजाब जा रहा हूं और देखता हूं कि मुझे पंजाब में घुसने से कौन रोकता है।