पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद संजय झा ने कहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए राजनीति उनका परिवार ही है
सांसद संजय झा ने पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। मौके पर संजय झा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने परिवार के बाहर कभी सोचा ही नहीं। उनके लिए उनका परिवार और बाल बच्चे ही राजनीति है। इसके अलावा किसी चीज से उनका कोई मतलब नहीं रहा है।