औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के बैसुंधरा गांव में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
दिबियापुर थाना क्षेत्र के बैसुंधरा गांव में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ थाना दिव्यापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिव्यापुर के थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।