औरैया: परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी ने जनपद के लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की
परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील ने बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे शहर में लोगों को यातायात नियमों का पालन किए जाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जब वह सुरक्षित होंगे तो दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने कहा वर्तमान में कोहरे का कहर है इसलिए सुरक्षित तौर पर अपने वाहनों को नियंत्रित गति से चलाएं।