घोसी: घोसी पुलिस ने हुजड़ापर गांव से 17 लीटर देशी शराब बरामद की
स्थानीय थाना क्षेत्र के हुजड़ापर गांव से घोसी पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर 17 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हूजड़ापर गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया और छापेमारी के दौरान एक घर से 17 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।