घोसी: लखाबर गांव में बिजली के करंट से एक गाय की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के लखाबर गांव में बिजली के करंट से एक मवेशी की मौत हो गया। दरअसल दोपहर में हूई तेज बारिश के कारण किसान अर्जून यादव अपने मवेशी को बधार से अपने घर ला रहा था इसी बीच उसका गाय का संपर्क बिजली के खंभे से हो गया जिसमें बिजली प्रवाहित हो रहा था। खंभे के संपर्क में आने मवेशी ने छटपटाकर अपना दम तोड दिया।