अजीतमल: ततारपुर गांव में मगरमच्छ के बच्चों की तलाश में दूसरे दिन भी चला रेस्क्यू, बुलडोजर से हटाई गई झाड़ियां
अयाना थाना क्षेत्र के ततारपुर कलां गांव में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मगरमच्छ के बच्चे दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग का रेस्क्यू अभियान रविवार को भी जारी रहा। बुलडोजर की मदद से गड्ढे की सफाई कर झाड़ियां और कीचड़ हटवाया गया, लेकिन देर शाम तक वन विभाग की टीम को मगरमच्छ के बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सेंगर