दुधि: गुरमुरा के पास पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे गुरमुरा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले हुआ।बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय बुद्धिलाल पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी गुरमा व गुड्डू पुत्र संतोष निवासी जवारीडाड एक बाइक से गुरमुरा पेट्रोल भरवाने जा रहे थे।