झुमरी तिलैया क्षेत्र के लोग आज झारखंड के सभी नगर निकायों में सबसे अधिक होल्डिंग टैक्स चुकाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कमजोर नेतृत्व और दूरदर्शिता की कमी के कारण टैक्स निर्धारण में जनहित की अनदेखी हुई। बुनियादी सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होने के बावजूद टैक्स का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।