बुढ़नपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में एक्सरे सेवा ठप, मरीज बेहाल, लाइट होने पर ही होता है एक्सरे
आजमगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में आज बुधवार को 1:00 बजे देखा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-रे सेवा लगभग ठप रहती है मरीज बेहाल हैं लोगों ने बताया कि लाइट होने पर ही एक्स-रे होता है जब लाइट नहीं रहती तो मरीजों को लाइट ना रहने के नाम पर वापस कर दिया जाता है बिना लाइट की एक्स-रे सेवा बंद हो जाती है जिम्मेदार लोग बेखबर हैं