खगड़िया के मोजाहिदा गांव में मां गंगा हॉस्पिटल में रंगदारी मांगने पहुंचे एक युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोडेड देसी कट्टे के साथ अरेस्ट कर थाने ले गई। यह घटना शनिवार सुबह हुई। पीड़ित डॉ. आदर्श कुमार जो रामचंद्रपुर (महेशखूँट) के निवासी है।