अररिया: पैकटोला गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
Araria, Araria | Mar 9, 2024 सदर प्रखंड अररिया के पैकटोला गांव में नव निर्मित नर्मदेश्वर धाम शिवालय में भोलेनाथ की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। शिवालय में शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय धर्मिक अनुष्ठान के तहत पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई।