शामली: शामली में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बने एडवोकेट रामकुमार वर्मा, सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से हुआ स्वागत
Shamli, Shamli | Jun 1, 2026 सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के धीमानपुरा में स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में भारत विकास परिषद के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एडवोकेट रामकुमार वर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने निष्ठापूर्वक समाज हित के कार्य करने की बात कही।