रामपुर: घेर कलंदर खान में 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Rampur, Rampur | Jun 20, 2025 शुक्रवार को सुबह नौ बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना गंज क्षेत्र के घेर कलंदर खान में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 65 वर्षीय महिला समर जहाँ की मौत हो गई। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या का मामला बताया है। साथ ही लूटपाट का भी आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम जाँच कर रही है।