रामपुर: डिग्री कालेज के निकट लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में पूर्व सांसद बेगम नूर बानो शामिल हुईं
Rampur, Rampur | Jun 19, 2025 गुरुवार शाम 6 बजे रज़ा डिग्री कॉलेज के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।इस कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बेगम नूर बानो भी शामिल हुईं।