गिरिडीह: अखिल भारतीय संगठन कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वावधान में “नव दंपत्ति प्रबोधन कार्यक्रम” का विवाह भवन मे किया आयोजन
अखिल भारतीय संगठन कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वावधान में “नव दंपत्ति प्रबोधन कार्यक्रम” का आयोजन रविवार को 12 बजे विवाह भवन, झंडा मैदान के सामने, विवाह भवन में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवविवाहित दंपत्तियों को भारतीय परिवार व्यवस्था, दांपत्य जीवन के आदर्शों, पारिवारिक उत्तरदायित्वों तथा संस्कारित परिवार निर्माण के प्रति जागरूक करना था।