सूरतगढ़ में मूंगफली बीजान के गलत आंकड़ों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद किसान भड़क उठे। इसे लेकर शनिवार सुबह धान मंडी का मुख्य गेट 2 घंटे बंद रखकर धरना दिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग ने गलत रिपोर्ट पेश की है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाइश कर धरना समाप्त कराया और गेट खुलवाया।