बिल्हौर: बिल्हौर में मृतक के नाम पर फर्जी बैनामा, पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
बिल्हौर तहसील के देवीपुर सराय गांव में मृत व्यक्ति के नाम पर जमीन का फर्जी बैनामा कराए जाने का मामला सामने आया है 11 वर्ष पहले निधन हो चुके व्यक्ति के नाम पर जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए मृतक के बेटे ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है