जैन समाज द्वारा गुनौर नगर में आयोजित किए जाने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुनोर विधायक राजेश वर्मा ने गुरुबार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समाज के गणमान्य नागरिकों से आवश्यक व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं समन्वय को लेकर चर्चा की।